देश

किसानों ने 30 को बुलाया 'पंजाब बंद', घर से निकलने से पहले यहां देख लें रूट प्लान; किस रास्ते से कर सकेंगे सफर

Punjab Bandh: किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के मुताबिक, पंजाब बंद के आह्वान को विभिन्न वर्गों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस बीच, अंबाला पुलिस ने सोमवार को पंजाब बंद के मद्देनजर रूट डायवर्ट प्लान तैयार किया है।

Image

किसान प्रदर्शन

Photo : ANI

Punjab Bandh: किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के मुताबिक, पंजाब बंद के आह्वान को विभिन्न वर्गों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस बीच, अंबाला पुलिस ने सोमवार को पंजाब बंद के मद्देनजर रूट डायवर्ट प्लान तैयार किया है ताकि आम नागरिकों को आवागमन के दौरान परेशानियां का सामना न करना पड़े।

नए साल के मद्देनजर छुट्टियों पर जाने से पहले एक बार आप लोग डायवर्ट रूट प्लान जरूर चेक लें। वरना ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चंडीगढ़ की ओर जा रहे हैं तो इन रूट प्लान को एक बार देख लें।

दिल्ली से चंडीगढ़

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन 'पंजाब बंद' के बीच इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली - सोनीपत - पानीपत -करनाल - इन्द्री - लाडवा या करनाल - कुरूक्षेत्र - उमरी चैकं - लाडवा - रादौर - यमुनानगर एन एच344ए - मुलाना - शहजादपुर - पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते है।

इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए एक अन्य विकल्प भी है। दिल्ली से - सोनीपत - पानीपत - करनाल - कुरूक्षेत्र - शाहबाद - साहा - शहजादपुर - पंचकुला होते हुए भी चंडीगढ़ जाया जा सकता है।

चंडीगढ़ से दिल्ली रूट प्लान

चंडीगढ़ से दिल्ली आने वाले वाहन पंचकुला - रामगढ़ - बरवाला - शहजादपुर - मुलाना - एनएच 344 से होकर यमुनानगर - रादौर - लाडवा - इन्द्री - करनाल - पानीपत - सोनीपत - दिल्ली आ सकते हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़ से एक अन्य रास्ता भी लिया जा सकता है। ऐसे में वाहन पंचकुला - रामगढ़ - शहजादपुर - साहा - शाहबाद - पीपली - करनाल से होकर दिल्ली आ सकते हैं।

हिसार से चंडीगढ़

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला - नरवाना - कैथल - कुरूक्षेत्र - शाहबाद - साहा - शहजादपुर - पंचकुला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते है। इसके अलावा एक अन्य रूट भी है। हिसार से बरवाला - नरवाना - कैथल - पेहवा - ठोल - शाहबाद - साहा - शहजादपुर - पंचकुला होते हुए भी चंडीगढ़ भी जाया जा सकता है।

चंडीगढ़ से हिसार

चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन - पंचकुला - शहजादपुर - साहा - शाहबाद - कुरूक्षेत्र - कैथल - नरवाना - बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते है।

अंबाला से चंडीगढ़

अंबाला से चंडीगढ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी - कैपिटल चैंक से साहा - शहजादपुर - रामगढ - पंचकुला होते हुए चंडीगढ जा सकते हैं।

अंबाला से नारायणगढ़

अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी - कैपिटल चैंक से साहा - शहजादपुर होते हुए नारायणगढ जाने वाला रास्ता चुन सकते हैं। इसके अलावा किसी भी असहज परिस्थितियों में डायल 112 पर संपर्क करके सहायता ली जा सकती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article