देश

स्टेडियम की VIP गैलरी से गिरी कांग्रेस विधायक, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती; वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

Congress MLA Uma Thomas: केरल के त्रिक्ककारा से कांग्रेस विधायक उमा थॉमस को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वो कोच्चि स्टेडियम में 15 फुट ऊपर की ऊंचाई से गिर गई हैं।

Image

कोच्चि में स्टेडियम से गिरीं कांग्रेस विधायक उमा थॉमस

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
स्टेडियम में गिरीं कांग्रेस विधायक
स्टेडियम की गैलरी से गिरीं कांग्रेस विधायक
गंभीर रूप से हुईं घायल

केरल कांग्रेस की विधायक उमा थॉमस स्टेडियम की वीआईपी गैलरी से गिर गई है। यह घटना तब घटी जब थॉमस एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्टेडियम पहुंचीं थीं, जहां वो 15 फुट की ऊंचाई से गिर गईं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर कांग्रेस विधायक

पीटीआई के अनुसार केरल में त्रिक्ककारा से कांग्रेस की विधायक उमा थॉमस रविवार शाम को जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की गैलरी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और उनका उपचार किया जा रहा है। लहूलुहान स्थिति में विधायक को स्वयंसेवकों और अन्य लोगों ने स्टेडियम के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं, साथ ही पसलियों में फ्रैक्चर के कारण फेफड़ों में आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि विधायक की हालत अब भी गंभीर है और उन्हें ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है।

15 फुट की ऊंचाई से गिरीं विधायक

सूत्रों ने बताया कि स्टेडियम की ‘वीआईपी गैलरी’ से लगभग 15 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद कथित तौर पर उनका सिर जमीन पर जा लगा। सूत्रों ने बताया कि उमा थॉमस एक नृत्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं, जिसका उद्घाटन संस्कृति मामलों के मंत्री साजी चेरियन द्वारा किया जाना था।

कई नेता पहुंचे अस्पताल

अस्पताल पहुंचे उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ टीम जल्द ही अस्पताल के चिकित्सकों के साथ मिलकर उपचार करेगी। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम उमा थॉमस की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन भी अस्पताल पहुंचे और कहा कि उनकी प्राथमिकता घायल विधायक के लिए तत्काल उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article