'कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे': नीरज का गीत सुना गौरव गोगोई ने कसा सरकार पर तंज; पैलेट गन को लेकर पूछा शाह से सवाल

लोकसभा में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए गौरव गोगोई ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। साथ ही दावा किया कि 2024 में लाया गया मूल कानून भी पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा था और नया प्रस्तावित कानून भी अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने लोकसभा में परीक्षा प्रश्नपत्र निरोधक कानून को मोदी सरकार की 'विफलता का स्मारक' करार दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को सदन में इसका जवाब देना चाहिए कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था। इस दौरान उन्होंने गीतकार नीरज का गीत 'कारवां गुजर गया,गुबार देखते रहे' सुनाकर सरकार पर तंज भी कसा।

gaurav gogoi 1.

गौरव गोगोई ने सरकार पर कसा तंज।

लोकसभा में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। साथ ही दावा किया कि 2024 में लाया गया मूल कानून भी पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा था और नया प्रस्तावित कानून भी अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा।

End of Feed