Karnataka CM: आज होगा कर्नाटक CM का फैसला, दिल्ली आ सकते हैं डीके शिवकुमार; सोमवार को बैठक रही थी बेनतीजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 12:00 AM IST

Karnataka CM: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने को लेकर तीनों पर्यवेक्षकों के साथ सोमवार को गहन मंत्रणा की, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अब मंगलवार को भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Karnataka CM: कर्नाटक में सीएम के पद के लिए नाम की घोषणा आज यानि कि मंगलवार को कांग्रेस कर सकती है। सोमवार को कांग्रेस आलाकमान की मीटिंग में कर्नाटक के सीएम के नाम पर फैसला नहीं हो पाया था। जिसके बाद मंगलवार को फिर से मीटिंग बुलाई गई है। सोमवार को डीके शिवकुमार दिल्ली नहीं आए थे, अब आज उनके आने की संभावना है।

karnataka cm name

आज कर्नाटक सीएम के लिए नाम का ऐलान कर सकती है कांग्रेस

सोमवार को मीटिंग फेल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने को लेकर तीनों पर्यवेक्षकों के साथ सोमवार को गहन मंत्रणा की, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अब मंगलवार को भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी। तीनों पर्यवेक्षक सोमवार शाम खरगे के आवास पर पहुंचे और फिर लंबी बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा- "पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी है... वह राज्य के नेताओं और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद कोई फैसला करेंगे।"

End of Feed