'इडली' खाने वाले हो जाएं सावधान! कर्नाटक में इडली बनाने में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाई रोक, बताया 'कैंसर' का खतरा

Idli Lovers: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कैंसर पैदा करने वाले तत्वों की मौजूदगी की ओर इशारा किए जाने के बाद कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी होटलों में इडली बनाने में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

Idli Lovers: कर्नाटक सरकार ने राज्यों में इडली बनाने में प्लास्टिक शीट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि राज्य के 52 होटलों में इडली बनाने के लिए पॉलीथीन शीट का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके बाद प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाया कि राज्य भर के 52 होटल इडली बनाने के लिए पॉलीथीन शीट का इस्तेमाल कर रहे थे।

idli making

'इडली' खाने वाले हो जाएं सावधान! (प्रतीकात्मक फोटो)

उनके अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर से इडली के करीब 250 अलग-अलग नमूनों की जांच की, जिसमें पाया गया कि इडली पकाते समय पारंपरिक कपड़े की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था।

End of Feed