देश

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने राजधानी से एक आतंकी को दबोचा; दिल्ली पुलिस की मदद से चलाया गुप्त ऑपरेशन

Terror Activities: काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी की पहचान परवेज अहमद खान के तौर पर हुई है जिस पर सीमापार के आतंकवादियों से सांठगांठ का आरोप है।

Image

गिरफ्तार

Photo : iStock

Terror Activities: जम्मू-कश्मीर पुलिस कीकाउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी की पहचान परवेज अहमद खान के तौर पर हुई है जिस पर सीमापार के आतंकवादियों से सांठगांठ का आरोप है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के हवाले से बताया कि सीआईके ने एक गुप्त ऑपरेशन में दिल्ली से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जिस पर आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता और नियंत्रण रेखा के पार से सक्रिय प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों के साथ संबंध होने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस की मदद से चलाया गुप्त ऑपरेशन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीआईके ने दिल्ली में सीआईडी सेल दिल्ली और दिल्ली पुलिस की मदद से एक गुप्त ऑपरेशन चलाया जिसके तहत श्रीनगर के परवेज अहमद खान उर्फ पीके उर्फ शेख तजामुल इस्लाम उर्फ खालिद की गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि गिरफ्तार आतंकी जम्मू-कश्मीर में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों को विभिन्न तरीकों से रसद मुहैया कराता है जिसमें पैसे मुहैया कराना भी शामिल है। उसे यह पैसा नियंत्रण रेखा के पार से विभिन्न तरीकों से प्राप्त होता था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article