विपक्षी दलों को अब कांग्रेस अच्छी लगने लगी है, कर्नाटक में जीत के बाद हुआ करिश्मा

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 16, 2023, 12:05 PM IST

विपक्षी दलों को अब कांग्रेस अच्छी लगने लगी है। जानिए कि किस तरह के अब विपक्षी नेताओं के सुर बदलने लगे हैं।

Congress Karnataka Win: कर्नाटक चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस के दिन फिरने लगे है। जिस पार्टी को कोई भी विपक्षी दल भाव देने की तैयार नहीं था, अब उसकी अहमियत अचानक बढ़ गई है। कर्नाटक में जीत के बाद ये करिश्मा हुआ है। विपक्षी दलों को अब कांग्रेस अच्छी लगने लगी है। जानिए कि किस तरह के अब विपक्षी नेताओं के सुर बदलने लगे हैं।

Karnataka Congress

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद करिश्मा

ममता बनर्जी

सबसे पहले शुरुआत टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से। कर्नाटक चुनाव से पहले ममता कांग्रेस को किसी भी तरह की तवज्जो नहीं दे रही थीं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। ममता ने अपने सुर बदलते हुए कहा है कि जहां-जहां कांग्रेस मजबूत है, बीजेपी के खिलाफ टीएमसी उसे समर्थन देगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के दो दिन बाद ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करेगी, जहां वो मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को उनका समर्थन चाहिए तो उन्हें टीएमसी के प्रति भी यही रवैया अपनाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले कई बार ममता कह चुकी थीं कि वह लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

End of Feed