कर्नाटकः नतीजों से पहले दिल्ली में कांग्रेस का जश्नः हेडक्वार्टर पहुंचे 'हनुमान', तेजस्वी का तंज- बजरंगबली BJP से नाराज

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 11:54 AM IST

Karnataka Election Results 2023: दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आगे थी। मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाली कांग्रेस 82 सीट पर, जबकि भाजपा 66 सीट पर बढ़त बनाए हुए थी और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) ने 21 सीट पर शुरुआती बढ़त हासिल की थी।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर आने से पहले ही कांग्रेस के खेमे में जश्न मनने लगा। शनिवार (13 मई, 2023) को सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास देश की राजधानी नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हेडक्वार्टर के बाहर न सिर्फ पटाखे फोड़े गए, बल्कि मिठाई भी बांटी गई।

चुनाव के दौरान जो हनुमान जी बड़ा सियासी मुद्दा बने, उनके गेट-अप में एक व्यक्ति भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा और उनके पहुंचते ही वहां जय बजरंगबली के नारे लगने लगे। इस बीच, कर्नाटक के कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू में अपने आवास के बाहर मिठाई वितरण किया।

End of Feed