क्या कर्नाटक में होने वाला है बड़ा सियासी ‘खेला’? हाईकमान ने CM सिद्धारमैया को बुलाया दिल्ली; किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली बुलाया है, जिसके बाद राज्य की राजनीति में अटकलें और बढ़ गई हैं। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच खींचतान जारी है। डीके शिवकुमार के समर्थक लगातार दावा कर रहे हैं कि जल्द नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के कई नेता चाहते हैं कि हाईकमान जल्द स्पष्ट फैसला ले ताकि पार्टी के कामकाज पर असर न पड़े।

Karnataka Congress: कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। सीएम सिद्धारमैया को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें 26 मई को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है।

karnataka congress

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली बुलाया है। PTI

इस बुलावे से कर्नाटक के सियासी गलियारो में हलचल मचा दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से सियासी खींचातान जारी है।

End of Feed