कर्नाटक का सियासी नाटक होगा खत्म! सिद्दारमैया गुरुवार को दे सकते हैं इस्तीफा; शिवकुमार की लाइन होगी क्लियर

Siddaramaiah Resign: कांग्रेस शासित राज्य में पिछले कई महीनों से जारी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मंगलवार को पार्टी आलाकमान ने नई दिल्ली में मैराथन बैठक की।

Siddaramaiah Resign: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी नाटक अब समाप्त हो सकता है। कांग्रेस शासित राज्य में पिछले कई महीनों से जारी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मंगलवार को पार्टी आलाकमान ने नई दिल्ली में मैराथन बैठक की। इस बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से कई तरह की जानकारियां सामने आईं, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Siddaramaiah) के इस्तीफे से जुड़ी बातें भी हैं।

Siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फाइल फोटो)

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि पार्टी आलाकमान ने सिद्दारमैया को पद छोड़ने के लिए कहा।

End of Feed