Karnataka: BJP सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन, PM Modi ने जताया शोक

BJP MP V Srinivasa Prasad Passed Away: कर्नाटक के चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और आज सुबह तड़के उन्होंने अंतिम श्वांस ली।

BJP MP V Srinivasa Prasad Passed Away: कर्नाटक के चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वी श्रीनिवास प्रसाद का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज सुबह तड़के उन्होंने अंतिम श्वांस ली। वह 76 वर्ष के थे। प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।

V Srinivas Prasad

बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन

श्रीनिवास प्रसाद चामराजनगर से छह बार सांसद और मैसूरु जिले के नंजनगुड से दो बार विधायक चुने गए। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने इस साल 18 मार्च को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। प्रसाद ने पहली बार 1974 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

End of Feed