कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फिर गूंजेगा छात्र संघ चुनाव का बिगुल!

कर्नाटक कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने बताया कि कर्नाटक कैबिनेट ने बुधवार को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में स्टूडेंट इलेक्शन फिर से शुरू करने का फैसला किया।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में राजनीतिक पार्टियों को हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी। कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए परमेश्वर ने कहा, 'पहले कॉलेजों में स्टूडेंट इलेक्शन होते थे, लेकिन बाद में उन पर रोक लगा दी गई थी। अब हमने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फिर से चुनाव कराने का फैसला किया है।'

KARNATAKA

AI Image

उन्होंने बताया कि हर कॉलेज में एक स्टूडेंट प्रेसिडेंट, दो वाइस-प्रेसिडेंट (जिनमें एक महिला होगी), एक जनरल सेक्रेटरी, दो जॉइंट सेक्रेटरी (जिनमें एक महिला होगी) और छह सदस्यों की एक एग्जीक्यूटिव कमेटी (जिसमें दो महिलाएं होंगी) होगी।

End of Feed