डीके शिवकुमार सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 20 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, 12 नए चेहरों को मौका

कर्नाटक में आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में 12 नए चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया गया है,जबकि 8 पूर्व मंत्री दोबारा कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। नई टीम में गायत्री शांतिगौड़ा एकमात्र महिला मंत्री हैं।

बेंगलुरु: मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने सोमवार को अपने कार्यकाल का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार करते हुए 20 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंत्रिमंडल विस्तार को मंजूरी देने के बाद राजभवन में आयोजित समारोह में सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य की मंत्रिपरिषद अब मुख्यमंत्री सहित संविधान द्वारा निर्धारित 34 सदस्यों की पूर्ण क्षमता तक पहुंच गई है।

डीके शिवकुमार कैबिनेट का हुआ विस्तार।

डीके शिवकुमार कैबिनेट का हुआ विस्तार। (फोटो- pti)

इस मंत्रिमंडल विस्तार में 12 नए चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया गया है,जबकि 8 पूर्व मंत्री दोबारा कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। नई टीम में गायत्री शांतिगौड़ा एकमात्र महिला मंत्री हैं।

End of Feed