प्रधानमंत्री के धार्मिक नारे लगाने पर हैरान हूं, शरद पवार का मोदी पर निशाना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 06:41 AM IST

कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो जाएगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह हैरान हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाए। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। पवार ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाए।

Sharad Pawar

शरद पवार का मोदी पर निशाना

उन्होंने कहा, जब आप चुनाव में किसी धर्म या धार्मिक मुद्दे को उठाते हैं तो इससे एक अलग तरह का माहौल बनता है और यह अच्छी बात नहीं है। चुनाव लड़ने के समय हम लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं।

End of Feed