Kargil Vijay Diwas: पीएम मोदी आज जाएंगे द्रास, कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल; दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग शिंकुन ला टनल का करेंगे शिलान्यास

Kargil Vijay Diwas: पीएम मोदी आज कारगिल वार मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे शिंकू ला टनल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर करीब 15800 फुट की ऊंचाई पर होगा। इससे लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 25वें कारगिल विजय दिवस में पीएम मोदी होंगे शामिल
  • शिंकू ला सुरंग परियोजना का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
  • हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस

Kargil Vijay Diwas: पीएम नरेंद्र मोदी 26 जुलाई यानी आज 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल का दौरा करेंगे और अपने कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक जाएंगे और बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी शिंकू ला सुरंग परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर करीब 15800 फुट की ऊंचाई पर होगा। इससे लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी। यह विश्व की सर्वाधिक ऊंची सुरंग होगी। यह न सिर्फ सशस्त्र बलों व उपकरणों की शीघ्र आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक-सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

End of Feed