'नई जनरेशन की महिलाओं' को कंगना ने बताया- 'गटर छाप', बोलीं-नशा, शराब, कइयों से यौन संबंध बनाना इनकी आजादी

भाजपा सांसद ने कहा, 'सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभाना चाहतीं। असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं।

Kangana Ranaut: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने वाली 'नई पीढ़ी की युवतियों' (Gen Z) पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखा हमला बोला है। मंडी की सांसद ने इन्हें 'गटर छाप' बताया है जो 'बिना जवाबदेही वाली आजादी के साथ रहना पसंद करती हैं।' अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस पर कंगना ने एक पोस्ट लगाया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि 'ये तथाकथित पश्चिमी रंग में डूबीं भारतीय महिलाएं जो कि पढ़ने में अच्छी नहीं हैं, साथ ही वे इतनी बदसूरत और भ्रष्ट हैं कि वे गृहणी भी नहीं बन सकतीं। बावजूद इसके वे नशा, शराब और कई व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने की अपनी आजादी का दिखावा करती हैं। कंगना के इस बयान पर विवाद खड़ा हो सकता है।

kangana ranaut

मंडी से भाजपा सांसद हैं कंगना रनौत।

'असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं'

भाजपा सांसद ने कहा, 'सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभाना चाहतीं। असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की पूरी जिम्मेदारी भी उठाती हैं। उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।'

End of Feed