'कभी इंडिया आ के देखो, बेवजह की बकवास होगी कम', ईरान ने Hell-Holes बयान पर ट्रंप को घेरा

मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत को दिखाया गया।

Kabhi India Aa Ke Dekho: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का उस बयान को लेकर मजाक उड़ाया है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया था। इसमें ट्रंप ने भारत और चीन को “नरक जैसे स्थान (hellholes)” बताया था और अमेरिका के जन्मसिद्ध नागरिकता कानून (birthright citizenship) में बदलाव की बात की थी। मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत को दिखाया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि इस राज्य की यात्रा अमेरिकी नेता के लिए एक तरह का कल्चरल डिटॉक्स साबित हो सकती है।

Iran on hell holes

ईरान का ट्रंप पर निशाना

पोस्ट में क्या लिखा

“शायद किसी को ट्रंप के लिए एकतरफा कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, इससे उनकी बेवजह की बकवास थोड़ी कम हो सकती है।” इसके साथ ही यह भी जोड़ा,

End of Feed