तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, मुंबई आतंकी हमले का है आरोपी

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा दी। यह घटनाक्रम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा राणा के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के बाद सामने आया है। आरोपपत्र में राणा का गिरफ्तारी ज्ञापन, ज़ब्ती ज्ञापन और कुछ अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने यह आदेश पारित किया। राणा की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया।

Tahawwur Rana

तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी - (फोटो - टाइम्स नाउ )

राणा 26/11 हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा चार अप्रैल को भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे भारत लाया गया था।

End of Feed