मोदी कैबिनेट में जेपी नड्डा की 'दमदार' वापसी, स्वास्थ्य के साथ-साथ मिला ये बड़ा जिम्मा

JP Nadda Portfolio: मोदी कैबिनेट में जगत प्रकाश नड्डा की स्वास्थ्य मंत्री के रूप में वापसी हुई है। नड्डा ने मोदी के पहले कार्यकाल में नौ नवंबर, 2014 से लेकर 30 मई, 2019 तक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम किया था। उन्हें केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का भी कार्यभार सौंपा गया है।

JP Nadda Portfolio: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चार साल से अधिक समय तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले जेपी नड्डा को सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। नड्डा ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

JP Nadda Portfolio

जेपी नड्डा को फिर मिला स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा।

मनसुख मांडविया के पास थे दोनों मंत्रालय

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये दोनों विभाग मनसुख मांडविया के पास थे। वर्ष 2019 में भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी नड्डा के पास यही विभाग था। अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद नड्डा भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।

End of Feed