'जो उचित समझो वही करो', PM मोदी की राज्यसभा स्पीच पर राहुल गांधी ने कसा तंज

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को राहुल गांधी का बगैर नाम लिए उन पर हमला बोला था। पीएम ने कहा कि 'एक सदस्य ऐसे हैं जो खुद को राजा समझते हैं। वह खुद तो राजा हैं लेकिन आर्थिक असमानता की बात करते हैं।'

Rahul Gandhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यसभा स्पीच पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को तंज कसा। संसद परिसर में मीडिया से मुखातिब राहुल ने कहा कि 'जो उचित समझो वही करो।' दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को राहुल गांधी का बगैर नाम लिए उन पर हमला बोला था। पीएम ने कहा कि 'एक सदस्य ऐसे हैं जो खुद को राजा समझते हैं। वह खुद तो राजा हैं लेकिन आर्थिक असमानता की बात करते हैं।'

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी।

वहीं, विपक्ष के सांसद संसद के मकर द्वार पर खड़े होकर सरकार का विरोध किया। उन्होंने अपने हाथों में 'जो उचित समझो वही करो' नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। एक पोस्टर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की कार्टून तस्वीर थी। इस बैनर पर अंग्रेजी में 'TRAP DEAL' लिखा था।

End of Feed