बेटे के सिर सहरा सजते भी न देख पाए एचके लोहिया, दिसंबर में शादी; लंदन में रहती है बिटिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 10:58 AM IST

J&K DG Murder Case: जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक (कारागार) हेमंत कुमार लोहिया की मंगलवार को जम्मू में हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीनियर आईपीएस अधिकारी का गला कटा हुआ शव कथित तौर पर जम्मू शहर में उनके आवास पर पाया गया। रोचक बात यह है कि इस घटना के बाद से शीर्ष अधिकारी का नौकर फरार है।

'

hk lohia

एचके लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और असम के मूल निवासी थे।

J&K DG Murder Case: जम्मू और कश्मीर (J&K) के महानिदेशक (कारागार) हेमंत कुमार लोहिया अपने बेटे के सिर सहरा भी सजते न देख पाए। दिसंबर, 2022 में उनके पुत्र (टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत) की शादी है, जबकि शादीशुदा बेटा लंदन में रहती है।

वह अपने पीछे परिवार में पत्नी और इन्हीं दो बच्चों को छोड़ गए। 52 साल के लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मूल रूप से नॉर्थ ईस्ट के असम के रहने वाले थे। लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था।

End of Feed