जिया खान की प्रवृत्ति ही आत्मघाती थी, सूरज पंचोली के वकील का बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2023, 02:34 PM IST

Jiah Khan Suicide Case Verdict: जिया खान केस में सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को रिहा कर दिया है। अदालत ने कहा कि साक्ष्यों की कमी की वजह अदालत दोषी नहीं ठहरा सकती।

Jiah khan Suicide Case Verdict: 28 अप्रैल 2023 को सीबीआई की विशेष अदालत के कठघरे में आदित्य पंचोली के बेटे सूरच पंचोली खड़े थे। अदालत में उनके परिवार के साथ साथ जिया खान का परिवार भी था। जज ए एस सैय्यद ने अभियुक्त सूरज पंचोली की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं,लिहाजा यह अदालत तुम्हें दोषी नहीं मान सकती। जज की इस टिप्पणी के साथ ही एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान तो दूसरे के चेहरे पर मायूसी छा गई। सूरज पंचोली जिया खान केस में बरी हो गए। अदालत की नजर में जिया खान ने खुदकुशी तो की। लेकिन उसकी वजह सूरज पंचोली नहीं थे क्योंकि साक्ष्य की कमी उसको बेगुनाह साबित करती है।

Jiah Khan, Suraj Pancholi, Suicide Case

सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली बरी

सूरज पंचोली के वकील ने क्या कहा

कोर्ट के बाहर मीडिया के सामने आरोप लगाना बहुत आसान है लेकिन सबूत से बड़ा कुछ नहीं है. कानून सबसे ऊपर है. न्यायलय ने सभी सबूतों के मद्देनजर सूरज पंचोली को बरी किया है. पुलिस और CBI ने जांच में यह पाया कि जिया खान की आत्मघाती प्रवृत्ति थी।

End of Feed