भाजपा को झारखंड में क्यों मिली हार? कारणों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय बैठक जारी; जानें किसने क्या कहा

Jharkhand: झारखंड में आखिर भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना क्यों करना पड़ा? भाजपा की विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय बैठक जारी है। चुनावी नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Why BJP defeat in Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की समीक्षा करने के लिए पार्टी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य की उपस्थिति में दो दिनों तक कई बैठक आयोजित की जाएंगी।

Why BJP defeat in Jharkhand Assembly Elections

झारखंड में मिली हार के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक

भाजपा नेता ने कहा- हम स्वीकार करते हैं जनादेश

झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 21 सीट पर ही जीत हासिल हुई। भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा, ‘‘हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं... उम्मीदवारों ने अपने चुनावी अनुभव साझा किए हैं। हर पहलू की समीक्षा की जा रही है। भाजपा एक संगठन के रूप में फिर से लोगों तक पहुंचेगी। हालांकि, मतदान प्रतिशत हमारे लिए उत्साहजनक रहा है। मैं सत्तारूढ़ गठबंधन को बधाई देता हूं, जिसने बेहतर रणनीति के साथ चुनाव लड़ा।’’

End of Feed