‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए’, अस्पताल से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार से क्या की अपील?

Jharkhand Students Protest: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का धरना 21वें दिन भी जारी है, जबकि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आमरण अनशन 12वें दिन में पहुंच गया है। महतो ने कहा, “मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए” और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की है।

Jharkhand Students Protest: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का धरना पिछले 21 दिन से जारी है। वहीं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आमरण अनशन भी 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन अब भी जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस पहल करने की मांग की है।

us news (9)

अस्तपताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सरकार से छात्रों के डिमांड मान लेने की अपील की।

‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए’

आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन को लेकर भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि सरकार जब तक छात्रों की मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होना चाहिए। महतो ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार और उनकी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की लड़ाई है। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।

End of Feed