Jharkhand: देवघर में बड़ा हादसा, सिकटिया बैराज पर पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 24, 2023, 01:04 PM IST

Deoghar Accident News: सिकटिया अजय बैराज पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे तालाब में जा गिरी, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाला।

Deoghar Accident News: झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बैराज पर एक बोलेरो गाड़ी दु्र्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बता या जा रहा है कि यह हादसे सुबह करीब 5:15 बजे हुआ।

Deoghar Accident

देवघर में बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, सिकटिया अजय बैराज पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे तालाब में जा गिरी, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

End of Feed