Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन फिर ले सकते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, गठबंधन विधायक दल की बैठक में लगेगी मुहर

Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ विधायकों की बुधवार को रांची में होने वाली बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर से नेता चुना जाना तय है। हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसका खुलासा चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया है।

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड की राजनीति में बुधवार का दिन काफी खास है। सरकार को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर से नेता चुना जाना तय है। जिसके बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन के सभी विधायक और मंत्री धीरे-धीरे हेमंत सोरेन के आवास पहुंच रहे है।

Hemant Soren

हेमंत सोरेन फिर से बनेगें झारखंड के सीएम

कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया खुलासा

झारखंड के चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन पद से त्यागपत्र देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

End of Feed