Jharkhand Dumri By-Election Result 2023: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने आजसू की यशोदा देवी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
'यह जीत जनता की जीत है'
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि, 'यह जीत हमारे जगरनाथ दादा को श्रद्धांजलि हैं! यह जीत जनता की जीत है. यह जीत सेवा की जीत है. यह जीत समर्पण की जीत है. यह जीत त्याग की जीत है. यह जीत बलिदान की जीत है. यह जीत विकास की जीत है. यह जीत विश्वास की जीत है. यह जीत टीम INDIA की जीत है. जगरनाथ महतो अमर रहे.'NOTA 3649 के आंकड़े पर तीसरे नंबर पर रही
24 वे राउंड में यशोदा देवी 83 075 और बेबी देवी की 100231 मतों की गिनती के बाद 17156 मतों के अंतर से बेबी देवी ने यशोदा देवी को हराकर डुमरी विधान सभा पर अपनी जीत दर्ज कर ली कुल वोटो की गिनती में नोटा 3649 के आंकड़े पर तीसरे नंबर पर रहीकार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया
12 राउंड के बाद बेबी देवी ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 24वें राउंड से पहले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।I.N.D.I.A गठबंधन की जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी ने एनडीए के यशोदा देवी को करारी शिकस्त दी
जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुआ उपचुनाव
गौर हो कि पूर्व शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया, उपचुनाव में छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल झामुमो और विपक्षी पार्टी एनडीए के बीच था।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को जीत की बधाई दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने I.N.D.I.A गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को जीत की बधाई दी, प्रमाण पत्र लेने पहुंचीं प्रत्याशी बेबी देवी प्रमाण पत्र लेने पहुंचीं, इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार आदि मौजूद रहे।Dumri Bypoll Result 2023: आगे चल रहीं जेएमएम की बेबी देवी
डुमरी सीट पर 20 राउंड की काउंटिंग के बाद जेएमएम की बेबी देवी 10505 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर आजसू की यशोदा देवी को 72177 वोट मिले हैं। बेबी देवी का वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है।Dumri Election Result LIVE: JMM उम्मीदवार बेबी देवी ने बनाई बड़ी बढ़त
झारखंड की डुमरी सीट पर 18 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार बेबी देवी को 72042 वोट मिले हैं और वह 6536 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर आजसू की यशोदा देवी हैं। यशोदा को अब तक 65506 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार अब्दुल मोबिन रिजवी हैं। रिजवी को 3087 वोट मिले हैं।Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी सीट से आगे चल रहीं JMM की बेबी देवी
झारखंड की डुमरी सीट पर 18 राउंड की मतणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 6536 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 72042 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 65506 मत मिले हैं। शुरुआत में आगे चलने वालीं यशोदा देवी अब पिछड़ गई हैं।Dumri Election Result LIVE: डुमरी सीट पर आगे हुईं जेएमएम की बेबी देवी
झारखंडी की डुमरी सीट पर आजसू की यशोदा देवी पीछे चल रही हैं। 15 राउंड की वोटों की गिनती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी 1561 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। बेबी देवी को अब तक 57339 वोट मिल चुके हैं जबकि यशोदा देवी को 55778 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।Dumri Election Result LIVE: डुमरी सीट पर आजसू को बढ़त
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक झारखंड की डुमरी सीट पर 13 राउंड की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। अब तक इस सीट पर आजसू की उम्मीदवार यशोदा देवी को 49441 वोट मिले हैं और वह 3044 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को 46397 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम है।Dumri Election Result LIVE: बेबी देवी पर यशोदा देवी की बढ़त
डुमरी सीट पर आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 10 राउंड की वोटिंग के बाद वह 6946 वोटों से आगे चल रही हैं। अब तक उन्हें 39370 वोट मिल चुके हैं। दूसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की बेबी देवी हैं। बेबी देवी को अब तक 32424 वोट मिले हैं।Dumri Election Result LIVE: 13वें राउंड का रुझान
इंडिया गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को कुल प्राप्त मत -46397NDA गठबंधन से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को कुल प्राप्त मत - 49441NDA से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 3044 मतों से आगेDumri Election Result LIVE: डुमरी सीट का ताजा हाल
आठ राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी 2839 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 29633 वोट मिल चुके हैं। दूसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी हैं। बेबी को अब तक 26794 वोट मिले हैं। इस सीट पर 24 राउंड तक वोटिंग होनी है।Dumri Election Result LIVE: आठवें राउंड का रुझान
इंडिया गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को कुल प्राप्त मत - 26794NDA गठबंधन से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को कुल प्राप्त मत - 29633आठवां राउंड में NDA से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 2839 मतों से आगेDumri Election Result LIVE: यशोदा देवी की बढ़त कायम, दूसरे स्थान पर JMM की बेबी देवी
झारखंड की डुमरी सीट पर 24 राउंड तक वोटिंग होनी है। अब तक सात राउंड की मतगणना हो चुकी है। आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी जेएमएम की बेबी देवी से 1551 वोटों से आगे चल रही हैं। यशोदा देवी को अब तक 25557 वोट और बेबी देवी 24006 वोट मिल चुके हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार अब्दुल मोबिन रिजवी चल रहे हैं।Dumri Election Result LIVE: डुमरी सीट पर छठवें राउंड की काउंटिंग पूरी
डुमरी सीट पर छठवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी की बढ़त कायम है। यशोदा देवी को अब तक 22772 वोट मिल चुके हैं। वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएमएस की बेबी देवी से आगे चल रही हैं। बेबी देवी को अब तक 20303 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम का उम्मीदवार है।Dumri Election Result LIVE: AIMIM उम्मीदवार को मिले अब तक 842 वोट
डुमरी उपचुनाव मतगणना के छठे राउंड में आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे चल रही हैं। छठे राउंड में यशोदा देवी 2469 मतों से आगे चल रही हैं। छठे राउंड में बेबी देवी को 20303 वोट मिले हैं, वहीं यशोदा देवी को 22772 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि एआइएमआइएम 842 मत प्राप्त हुए हैं।Dumri Election Result LIVE: पांचवें राउंड में उलटफेर
डुमरी उपचुनाव मतगणना के पांचवें राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पांचवें राउंड में आजसू उम्मीदवार बेबी देवी ने लगातार तीन राउंड से आगे चल रही जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी को पीछे कर दिया है। पांचवें राउंड में यशोदा देवी को 18486 वोट मिले हैं जबकि बेबी देवी को 17356 मत प्राप्त हुए हैं। यशोदा देवी 1130 वोटों से आगे चल रही हैं।Dumri Election Result LIVE: तीसरे राउंड में भी JMM की बेबी देवी आगे
डुमरी विधानसभा उपचुनाव परिणाम के तीसरे राउंड में भी जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी की बढ़त बरकरार है। तीसरे राउंड में बेबी देवी को 11495 वोट मिले हैं। वहीं आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 8805 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि AIMIM प्रत्याशी को 488 वोट मिले हैं।Dumri Election Result LIVE: आजसू की यशोदा देवी आगे
डुमरी सीट पर 24 राउंड तक मतों की गिनती होगी। पहले राउंट की काउंटिंग के बाद आजसू की यशोदा देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी से 1265 वोटों से आगे चल रही हैं। यशोदा देवी को अब तक 4124 वोट मिल चुके हैं। बेबी देवी को अब तक 2895 वोट मिले हैं। ओवैसी की पार्टी के अब्दुल रिजवी को 55 वोट मिले हैं।Dumri Election Result LIVE: JMM प्रत्याशी से आगे निकलीं आजसू की यशोदा देवी
डुमरी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के रूझान आने शुरू हो गए है। बता दें, पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है जिसमें आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी, जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी से 1696 वोटों से आगे चल रही है।Dumri Election Result LIVE: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
डुमरी उपचुनाव के परिणाम के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर वोटों की गिनती का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है।Dumri Election Result LIVE: डुमरी में मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा
Dumri Election Result LIVE : 373 मतदान बूथों पर मतदान हुआ
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 373 मतदान बूथों पर मतदान हुआ जिनमें से 200 बूथ माओवाद प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए करीब 1,640 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया।Dumri By-Election Result 2023 LIVE Updates: नतीजे से पहले आएंगे रुझान
डुमरी सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पहले बैलेट पेपर से हो रही है। इसके बाद मतों की गणना इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से शुरू होगी। शुरुआत में इस सीट पर रुझान आएंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजे में तब्दील होंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और झामुमो उम्मीदवार के बीच है।Dumri By-Election Result 2023 LIVE Updates: डुमरी सीट पर काउंटिंग शुरू
डुमरी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा उम्मीदवार के बीच है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।Dumri By-Election Result 2023 LIVE: डुमरी सीट पर छह प्रत्याशी
झारखंड के माओवाद प्रभावित डुमरी सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कराने के लिए अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को संबंधित बूथों पर तैनात किया गया। डुमरी सीट से प्रतिनिधि चुनने के लिए करीब तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार के योग्य थे। इस सीट पर छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।Dumri By-Election Result 2023 LIVE: भारी सुरक्षा में हुआ मतदान
डुमरी उपचुनाव में 1.44 लाख महिलाओं सहित 2.98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं और वे तीन निर्दलीय सहित कुल छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। अधिकारी के अनुसार, डुमरी में निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ होम गार्ड तैनाती रहे। डुमरी से झामुमो विधायक और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। महतो साल 2004 से राज्य विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अधिकारी के मुताबिक, डुमरी में मतों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी।Dumri By-Election Result 2023 LIVE:एआईएमआईएम ने भी उम्मीदवार उतारा
वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मोहम्मद अब्दुल मोबीन रिजवी को टिकट दिया है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि 373 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जिनमें से लगभग 200 की पहचान नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के तौर पर हुई है।Dumri By-Election Result 2023 LIVE Updates: कृषि बाजार समिति में मतगणना केंद्र
झारखंड में, एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के पचंभा में स्थित कृषि बाजार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त व सह-निर्वाचन अधिकारी नमन प्रियेश लाकड़ा ने बताया कि कुल 24 चरणों में मतगणना होगी और मतगणना के लिए 70 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है।’Dumri By-Election Result LIVE: कहीं से भी हिंसा को लेकर कोई सूचना नहीं मिली।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाताओं और मतदान अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।Dumri By-Election Result LIVE: सीएम सोरेन ने की अपील
सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज डुमरी में झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वालों को सशक्त बनाने का चुनाव है, आज अपने लोगों के लिए समर्पित होने वाले को सम्मान देने का चुनाव है, आज डुमरी अपना भविष्य चुनेगा जो झारखंड और झारखंडी की रक्षा के लिए हमेशा लड़ेगा, आज डुमरी में चुनाव है। डुमरी में लोकतंत्र एक बार फिर धनतंत्र को हराएगा।’Dumri By-Election Result LIVE: मतदाताओं की लंबी कतार दिखी
रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतार दिखी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की प्रत्याशी बेबी देवी ने बोकारो जिले के नवाडीह ब्लॉक के तहत अलारगो गांव में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।Dumri By-Election Result LIVE: पूर्व मंत्री की पत्नी हैं बेबी देवी
बेबी देवी दिवंगत जगरनाथ महतो (पूर्व मंत्री) की पत्नी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं दिवंगत जगरनाथ महतो द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने को प्रतिबद्ध हूं।’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहीं ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की यशोदा देवी ने चैनपुर स्थित 'अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में एक बूथ पर वोट डाला और विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने का विश्वास व्यक्त किया।US PERM Process Suspended: TCS, Infosys और Microsoft समेत आठ टेक कंपनियों पर रोक, भारतीयों पर कितना पड़ेगा असर?
'PM मोदी को गाली बर्दाश्त नहीं', CJP से पहले सड़कों पर उतरी लाल हिट जनता पार्टी, सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के 10 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, CJI सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन
ट्रेन-मेट्रो के परिचालन पर न हो पूर्ण पाबंदी, सरकार ज्यादा से ज्यादा करें प्रचारित; SC ने फैसले पर पुनर्विचार करने का दिया आदेश
लाखों नागरिक परेशान होंगे- मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रेन बंद करने पर भी पूछे तीखे सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
