झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, शोक की लहर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का लंबी बीमारी के इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 8 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व CM स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी की हालत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Hemant Soren Mother Rupi Soren Death

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन (फाइल फोटो)

हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर नितेश प्रिया ने बताया, 'CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, जो यहां भर्ती थीं, का रात करीब 8.30 बजे निधन हो गया। उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।' उन्हें कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उन्होंने आगे कहा, 'बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।'

End of Feed