Jharkhand Cabinet Minister Alamgir Alam Resigned: कैशकांड में फंसे झारखंड के कैबिनेट मिनिस्टर व कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ दिया है। उनके बेटे तनवीर आलम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके पिता आलमगीर आलम ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन जेल मैनुअल की वजह से शनिवार को भेजा गया त्यागपत्र सोमवार को मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंचा। बता दें, टेंडर कमीशर घोटाले में गिरफ्तार आलमगीर आलम से सभी विभाग पहले ही ले लिए गए थे। उन्हें 15 मई को गिरफ्तार किया गया था।
झारखंड कैबिनेट मिनिस्टर आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा
बता दें, बीते महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेंडर कमीशन घोटोले से जुड़े मामले में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आलगीर आालम के सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ था। इस सिलसिल में पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था। बता दें, आलमगीर आलम के पास संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामी कार्य विभाग व पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी थी। इस्तीफे के बाद जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी के मंत्री बनने के पूरे आसार हैं।
क्या है पूरा मामला?
ईडी का दावा है कि आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर से मिला कैश ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के टेंडर के बदले कमीशन का था। इस मामले में ईडी ने आलमगीर आलम से पिछले महीने पूछताछ भी की थी, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने प उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी मामले में ईडी ने उनके निजी सचिव संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम को भी गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ आभूषण भी बरामद किए थे। यह छापेमारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में हुई थी, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।
चार बार विधायक रह चुके हैं आलगीर आलम
झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक हैं। उनका जन्म 1954 में हुआ। उन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय से 1974 में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उनका जुड़ाव राजनीति से हुआ और राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया। आलमगीर आलम की गिनती झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है। वह पहली बार 2000 में विधायक बने थे। 2006 में झारखंड विधानसभा के स्पीकर का पद भी संभाल चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
