पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी, बंगाल पुलिस ने शुरू की जांच

Jhalmuri Vendor Death Threat Case: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रेता विक्रम साउ ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।

Jhalmuri Vendor Death Threat Case: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक झालमुड़ी विक्रेता को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। यह वही दुकानदार है, जिसकी दुकान पर चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रुके थे और झालमुड़ी खाई थी। इस घटना के बाद दुकानदार काफी चर्चा में आ गया था। जानकारी के अनुसार, विक्रेता का नाम विक्रम साउ (Vikram Sau) है। वह झाड़ग्राम के कॉलेज मोड़ के पास एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान चलाते हैं। चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी कुछ देर के लिए उनकी दुकान पर रुके थे। उस समय विक्रम साउ ने प्रधानमंत्री को बंगाल का मशहूर नाश्ता झालमुड़ी परोसा था। इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

Jhalmuri Vendor Death Threat Case

चुनाव परिणाम के बाद मिलने लगे धमकी भरे कॉल

लगातार धमकी भरे फोन कॉल और संदेश

अब विक्रम साउ का आरोप है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल और संदेश मिल रहे हैं। उनका कहना है कि 19 मई को उन्हें पहली बार एक फोन नंबर से धमकी मिली। इसके बाद कई आपत्तिजनक और डराने वाले संदेश भी भेजे गए। हालांकि उन्होंने सभी संदेशों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन उन्होंने कहा कि इन धमकियों के कारण वह काफी डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि धमकियां मिलने के बाद विक्रम साउ ने अपनी दुकान पर नियमित रूप से बैठना भी कम कर दिया है।

End of Feed