एक-दूजे के हुए जीत अडानी और दिवा शाह, सादगी से सम्पन्न हुआ विवाह; पिता गौतम अडानी ने साझा की तस्वीरें

Jeet Adani Wedding: देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी आज अहमदाबाद में शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। जीत की शादी हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दीवा से हुई। पिता गौतम अडानी ने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Jeet Adani and Diva Shah got Married: देश के जाने माने उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। पिता गौतम अडानी ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अहमदाबाद के अडानी शांतिग्राम टाउनशिप शांतिग्राम में जीत अडानी ने हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा से गुजराती रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। परिवार के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, ये शादी एक साधारण समारोह था, जिसमें सामान्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पारंपरिक गुजराती समारोह हुआ जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।

Jeet Adani Wedding Photo

जीत अडानी और दिवा शाह ने गुजराती रीति-रिवाज के अनुसार रचाई शादी।

जीत और दिवा को गौतम अडानी ने दी बधाई

गौतम अडानी ने अपने छोटे बेटे की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं।'

End of Feed