इधर शाह दिल्ली लौटे, उधर राबड़ी देवी के आवास पहुंचे गए JDU एमएलसी, लालू से की मुलाकात

जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद गुलाम गौस राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

JDU MLC Meets Lalu Yadav: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी दो दिवसीय बिहार की यात्रा के बाद रविवार को वापस लौटे हैं। इसके एक दिन बाद ही सोमवार को एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद गुलाम गौस राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Lalu yadva

लालू यादव से जेडीयू पार्षद की मुलाकात

गुलाम गौस की अपील

गुलाम गौस ने इस मुलाकात को राजनीति से नहीं जोड़ने की बात की है। लालू यादव से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रमजान मोहब्बत, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। एक महीना जो लोग रोजा रखते हैं, वह केवल भूखे रहना ही नहीं है। अपनी इंद्रियों को नियंत्रण में रखना रोजा है।

End of Feed