KC Tyagi News: केसी त्यागी की JDU से छुट्टी! पार्टी हाल में दिए बयानों से थी नाराज

KC Tyagi JDU News: जेडीयू के आला सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का पार्टी में चैप्टर अब खत्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो JDU से उनकी विदाई हो चुकी है।

KC Tyagi JDU News: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड पार्टी के आला सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का पार्टी में चैप्टर अब खत्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो JDU से उनकी विदाई हो चुकी है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

kc tyagi

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (फाइल फोटो: canva)

बता दें कि काफी दिनों से माना जा रहा था पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। हाल के दिनों में केसी त्यागी के कुछ बयानों और गतिविधियों को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आई थीं। बताते हैं कि त्यागी ने पार्टी लाइन से अलग स्टैंड लिया था।

End of Feed