'प्रधानमंत्री जी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो आपके इस्तीफे तक आएगी बात...', जंतर-मंतर पर बोले अभिजीत दीपके

CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को प्रोटेस्ट पर ध्यान देने और ट्वीट करने में 34 दिन लग गए।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर को वॉर जोन बना दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि आप धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो आपके इस्तीफे पर बात आ जाएगी।

Abhijeet Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके

PM मोदी पर बरसे दीपके

अभिजीत दीपके ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी, आप धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो बात आपके इस्तीफे पर भी आ जाएगी। जैसी आपकी हरकतें हैं, वो बात आएगी... छात्रों की बात सुन लीजिए। एक नाकाबिल और फेल मिनिस्टर इस देश के छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता है। अगर एक मिनिस्टर इन करोड़ों छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण है तो याद रखिएगा कि चुनाव में आपको इनमें से कोई भी वोट नहीं देगा।''

End of Feed