जामनगर में फिर एक बार हनीट्रैप का मामला सामने आया है। जिसमे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती कर मिलने बुलाया फिर उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट और लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जामनगर में रहने वाले एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो नाबालिग भी हैं।
हनीट्रैप के जरिए अपहरण कर जबरन पैसे वसूलने वाली गैंग को पकड़ा।
शिकायतकर्ता हेमांशुभाई जयंतीलाल वजाणी निवासी ने 8 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि पूजा नाम की एक महिला ने उन्हें मोबाइल पर मैसेज कर मिलने बुलाया था। शिकायतकर्ता अपनी होंडा कार लेकर वहां पहुंचे थे, जहां पूजा उनकी कार में बैठ गई।
इसके बाद चार अन्य आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जबरन उनकी बलेनो कार में बैठाकर अपहरण कर लिया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शिकायतकर्ता के गले की चांदी की चेन, हाथ की चांदी की कड़ी और नकद रुपये जबरन छीन लिए।
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी
यश उर्फ आर्यन नरशेभाई राठौड़ (उम्र 19 वर्ष, मजदूरी कार्य, निवासी ढीचड़ा रोड, तिरुपति सोसायटी, गली नंबर 05, दरगाह के पास, गुलाबभाई के मकान में किराए से, जामनगर), पूजा अरविंदभाई परमार (उम्र 25 वर्ष, घरेलू कामकाज, निवासी वही पता, जामनगर) इसके अलावा दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह ने पहले भी जामनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे नकद रुपये और सोने-चांदी के आभूषण वसूले थे। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तीनों ने मिलकर निमेष नामक व्यक्ति को बनाया था शिकार
इसी कड़ी में आरोपियों के पुराने अपराध भी सामने आए करीब दो वर्ष पहले पूजा, सादिक और विजय ने मिलकर राजकोट के निमेष पटेल नामक व्यक्ति को मोबाइल के जरिए बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया था और धमकी देकर लगभग 10 लाख रुपये वसूल किए थे। यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में बांटी गई थी।
करीब छह महीने पहले पूजा और उसके साथियों ने जयश्री टॉकीज के पास ढोसा की रेहड़ी चलाने वाले श्यामभाई नामक व्यक्ति को भी इसी तरह फंसाकर पैसे वसूले थे। पूरे मामले में जामनगर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
