Jammu-Srinagar national highway blocked: मौसम खराब होने के कारण उधमपुर के रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है, जिससे यहां ट्रक और दूसरे वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। क्षेत्र में खराब मौसम के कारण यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
Jammu-Srinagar national highway is blocked at Ramban in Udhampur as traffic movement is restricted due to bad weath… t.co/prIuOBdyk5
— ANI (@ANI) Apr 27, 2023
रामबन के उपायुक्त ने बताया कि बनिहाल के पास शालगडी में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद है। सड़क की सफाई का काम चल रहा है।
300 से अधिक वाहन फंसे
रामबन जिले में एक भीषण भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई, जिससे वहां 300 से अधिक वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के शालगारी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 300 से अधिक वाहन फंसे हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र से मलबा साफ करने के लिए श्रमिकों को तैनात किया गया है, लेकिन रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण कार्य बाधित हो रहा है। रामबन के उपायुक्त ने ट्वीट किया, बनिहाल के पास शालगारी में लगातार पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। फंसे हुए यात्रियों के लिए शेल्टर शेड में जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, लोगों से यातायात नियंत्रण इकाइयों द्वारा मार्ग पर यातायात बहाल होने की जानकारी देने के बाद ही राजमार्ग पर यात्रा करने का आग्रह किया गया है।
