जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास हुआ अचानक धमाका, सेना के दो जवान शहीद

URI Blast Update: उरी के कमलकोट स्थित एक शिविर में उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान एक हैंड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे दो जवान घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों शहीद हो गए।

Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार को दुर्घटनावश एक ग्रेनेड के फटने से दो जवानों की मौत हो गई।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उरी के कमलकोट स्थित एक शिविर में उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान एक हैंड ग्रेनेड गलती से फट गया, जिससे दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब जहां कानून के अनुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास हुआ अचानक धमाका, सेना के दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास हुआ अचानक धमाका, सेना के दो जवान शहीद (PTI-प्रतिकात्मक फोटो)

LoC के पास हुआ धमाका

बताया गया कि उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास हुए ये अचानक धमाका हुआ था, जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों की पहचान महाराष्ट्र के ऐरोली के रहने वाले चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर के रहने वाले अर्जुन जाधव राजेंद्र के तौर पर हुई है।

End of Feed