शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकवादियों के 3 मददगार हुए गिरफ्तार! गोला-बारूद और पोस्टर बरामद

Shopian Terror Activities: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई।

Shopian Terror Activities: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। बताया जा रहा है कि शोपियां में आतंकवादियों के तीन मददगारों को दबोचा गया है।

Jammu Kashmir Police

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी (फाइल फोटो)

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शोपियां जिले में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है।

गोला-बारूद भी बरामद

सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के मददगारों के पास से गोला-बारूद और पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

यह कार्रवाई ऐसे मौके पर हुई जब हाल ही में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 65 सक्रिय आतंकवादियों की मौजूदगी का अनुमान लगाया गया था। इसको लेकर सुरक्षाबलों ने एक व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान को तेज किया है।

J&K में 65 सक्रिय आतंकी!

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इस समय 65 सक्रिय आतंकवादी हैं। इनमें से ज्यादातर आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 35 आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और 25 जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि 18 नवंबर को कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब कोई भी लिस्टेड सक्रिय स्थानीय आतंकवादी नहीं है।

सुरक्षा बलों ने अब शेष विदेशी आतंकवादियों को खत्म करने और उनके मददगार नेटवर्क को ध्वस्त करने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें घेरा जा सके। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनके स्थानीय मददगारों के नेटवर्क को भी निशाना बना रही हैं।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed