Amarnath Yatra: बम भोले का गूंज रहा जयकारा, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तीन जुलाई को घाटी से दो रास्तों से शुरू हो रही है।

Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा औपचारिक रूप से गुरुवार को शुरू हो जाएगी।

LG Manoj Sinha

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (फोटो साभार: @OfficeOfLGJandK)

4500 से ज्यादा भगवान भोलेनाथ के भक्त आज पहले जत्थे में बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु रवाना हुए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन, आम नागरिक और श्रीअमरनाथ साइन बोर्ड ने यात्रा के बेहतरीन इंतजाम किए हैं... देशभर के कोने-कोने से आए लोगों की बदौलत ऐसा लग रहा है जैसे जम्मू में फिर से मेला लग गया है... तमाम आतंकी घटनाओं को घता बताते हुए भोलेनाथ के भक्त बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

End of Feed