जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट से BJP उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का निधन, नेशनल कॉन्फ्रेंस से भाजपा में हुए थे शामिल

BJP Surankot Candidate Syed Mushtaq Bukhari Passed Away: जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई।

BJP Surankot Candidate Syed Mushtaq Bukhari Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और पहाड़ी नेता सैयद मुश्ताक बुखारी का बुधवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने के कारण उनकी मौत हो गई। वह जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार थे। बुखारी इसी साल फरवरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

Surankot BJP Candidate Syed Mushtaq Bukhari passed away

सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का निधन।

भाजपा उम्मीदवार सैय मुश्ताक बुखारी 75 वर्ष के थे। वह 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। पार्टी नेताओं ने बताया कि बुखारी कुछ समय से अस्वस्थ थे और सुबह सात बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैयद बुखारी के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

End of Feed