जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

Ambush Attempted by Terrorist: जम्मू कश्मीर में अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने घात लगाकर सेना के वाहन पर हमला किय। हालांकि, सुरक्षाबलों ने हमले को नाकाम कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Ambush Attempted by Terrorist: जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नियंत्रण रेखा के पास बट्टल गांव में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना के वाहन पर कुछ राउंड फायरिंग की। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इसका कड़ा जवाब दिया, जिससे हमला विफल हो गया। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

Ambush attempted by terrorists

आतंकियों ने सेना के वाहन को बनाया निशाना।

आतंकी हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हमले में तीन अज्ञात आतंकवादियों की बात सामने आ रही है।

End of Feed