Jammu Bus Accident : अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, अब तक 7 यात्रियों की मौत और कई घायल

Jammu Bus Accident : अमृतसर से कटरा जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। बताया गया है कि, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Jammu Bus Accident : जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां, अमृतसर से कटरा जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। बताया गया है कि, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। जम्मू डीसी ने यह जानकारी दी है। हालांकि, घायलों की स्‍पष्‍ट संख्‍या के बारे में अभी त‍क पता नहीं चल सका है।

Jammu Bus Accident, Bus Accident in Jammu, Jammu Road Accident

जम्‍मू में बड़ा हादसा।

डीसी का कहना है, कि जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में बस पुल से नीचे की तरफ गिर गई। यह जगह कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है।

End of Feed