कश्मीरी छात्रा ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा- स्कूल जाने वाली सड़क बनवा दीजिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 06:42 PM IST

Udhampur girl writes to PM Modi: छात्रा ने पत्र में लिखा कि उसके स्कूल तक जाने वाली वह एकमात्र सड़क है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि वह कई बार स्कूल जाते समय गिर भी चुकी है।

Udhampur girl writes to PM Modi: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की रहने वाली एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कक्षा 6 की इस दिव्यागं छात्रा ने इस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी से स्कूल तक जाने वाली सड़क बनवाने का आग्रह किया है। इस पत्र में छात्रा ने अपना नाम काजल बताया है और उधमपुर जिले में अपने स्कूल तक जाने वाली सड़कें बनाने का आग्रह किया है।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी

छात्रा की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वह मेल्डी के सरकारी मिडिल स्कूल की कक्षा छह में पढ़ती है। यह स्कूल उधमपुर जिले के फंग्याल पंचायत के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है। छात्रा ने लिखा कि हर रोज उसे और उसके साथियों को सड़क के कारण तकलीफ झेलनी पड़ती है।

End of Feed