जामिया के छात्रों की बड़ी जीत, छात्र संघ चुनाव को मिली मंजूरी, भूख हड़ताल खत्म

Jamia University: जामिया के रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रशासन 15 मई 2027 तक छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने और लागू करने की पूरी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 16 जुलाई 2027 से शुरू होने के छह सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे।

Jamia University: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में लंबे समय से चल रहे छात्र संघ चुनाव की मांग पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ा फैसला ले लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र संघ के संविधान को मंजूरी दे दी है और चुनाव की समयसीमा तय करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों से तत्काल भूख हड़ताल खत्म करने को कहा है।

Jamia ANI

जामिया में छात्रों की जीत (फोटो साभार- ANI)

रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

जामिया के रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रशासन 15 मई 2027 तक छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने और लागू करने की पूरी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 16 जुलाई 2027 से शुरू होने के छह सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। यानी जुलाई 2027 में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव होने की संभावना है।

End of Feed