'वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले हर हाल में रुकें; ईरान को भारत की दो टूक; अब्बास अराघची को फोन कर जयशंकर ने कही ये बात

जहां एक ओर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। वहीं, दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते ब्लैक सी में भी संकट गहरा रहा है। ऐसे में भारत ने वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री कर्मियों (सीफेरर्स) पर हमले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान से वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी परिस्थिति में वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री कर्मियों (सीफेरर्स) पर हमले नहीं होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है।

Jaishankar Seyed Abbas Araghchi

जयशंकर ने ईरान के सैयद अब्बास अराघची से की बात (फाइल फोटो साभार: @IRIMFA_EN)

फोन पर हुई बातचीत के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव और हिंसा पर भारत की गहरी चिंता से ईरानी विदेश मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान से आग्रह किया है कि व्यापारिक जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दोहराया कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा नागरिक जहाजों पर किए जाने वाले हमलों का समर्थन नहीं करता और ऐसे हर हमले की निंदा करता है।

End of Feed