भारी फजीहत के बाद Meta ने मांगी माफी, कहा- गलती से हटाया पीएम मोदी का वीडियो; मंत्रालय ने किया तलब

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सोशल मीडिया कंपनी मेटा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं को संबोधित फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा के वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब किया है।

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेल्फी वीडियो' को ब्लॉक करने का आरोप लगा है जिसके बाद कंपनी की भारी फजीहत हुई है। इसके बाद आईटी मंत्रालय ने मेटा को तलब किया जिसके बाद उसने माफी भी मांगी है। पीएम मोदी के सेल्फी वीडियो तक भारतीय उपयोगकर्ताओं की पहुंच को कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया, जिसमें उन्होंने देश के जेन-जी (Gen Z) युवाओं को संबोधित किया था। हालांकि, भारी चर्चा और विवाद के बीच कुछ ही घंटों के भीतर इस प्रतिबंध को हटाकर वीडियो को दोबारा रीस्टोर कर दिया गया।

Meta - Modi

पीएम मोदी का वीडियो रोकने पर Meta ने मांगी माफी

मंत्रालय ने मेटा अधिकारी को तलब किया

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सोशल मीडिया कंपनी मेटा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं को संबोधित फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा के वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब किया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब किया है।

End of Feed