'सिर्फ पुलिस के बूते बलात्कार की घटनाओं को रोकना संभव नहीं..' ये क्या बोल गए मध्य प्रदेश के DGP

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए पोर्नोग्राफी की उपलब्धता के कारण समाज में नैतिक पतन जैसे कारकों का हवाला देते हुए कहा कि अकेले पुलिस बलात्कार की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा सकती।

मध्यप्रदेश के पुलिस डीजीपी कैलाश मकवाना ने राज्य में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से समाज में हो रहे नैतिक पतन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस पर नियंत्रण सिर्फ पुलिस के बूते की बात नहीं है।जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि जिस तरीके से इंटरनेट पर अश्लीलता परोसी जा रही है, उससे बच्चों का दिमाग 'विकृत' हो रहा है।

MP Police DGP Makwana

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना

राज्य में बलात्कार के बढ़ते मामलों के बारे में पूछे गए एक सवाल का वह जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि वह बलात्कार की घटनाओं के पीछे क्या कारण मानते हैं।उन्होंने कहा, 'दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के पीछे बहुत सारे कारण हैं। मेरा ये सोचना है कि इसमें इंटरनेट, मोबाइल, अश्लील सामग्री की उपलब्धता और शराब शामिल हैं। आज मोबाइल के माध्यम से कोई कहीं से कहीं किसी से कनेक्ट हो रहा है।'

End of Feed