महाराष्ट्र में सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में मराठी में बात करना अनिवार्य, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में अब सरकारी ऑफिसों में मराठी अनिवार्य हो गया है। इतना ही नहीं सभी कार्यालयों में पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) कीबोर्ड में रोमन वर्णमाला के अलावा मराठी देवनागरी वर्णमाला भी होनी चाहिए।

महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में मराठी में बात करना अनिवार्य कर दिया है। निर्देश के अनुसार, कर्मचारियों को भारत के बाहर या गैर-मराठी भाषी राज्यों से आने वाले आगंतुकों को छोड़कर सभी आगंतुकों के साथ मराठी में बातचीत करनी होगी।

End of Feed