ISRO का बड़ा प्लान, खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच साल में भेजेगा 50 उपग्रह

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 29, 2023, 07:38 AM IST

IsRO: इसरो प्रमुख ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को साकार करने के लिए, इसके उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे आज की क्षमता के मुकाबले 10 गुना होना चाहिए।

ISRO Plan: आने वाले समय में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नई योजनाएं बना रहा है जिसका उद्देश्य भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनाना है। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता के साथ विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा।

S Somnath

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ

मजबूत राष्ट्र बनाने का सपना ऐसे होगा पूरा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समारोह टेकफेस्ट को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि बदलावों का पता लगाने, आंकड़ों के विश्लेषण के लिए एआई से संबंधित और डेटा आधारित प्रयासों के मामले में उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को साकार करने के लिए, इसके उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे आज की क्षमता के मुकाबले 10 गुना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं।

End of Feed