आदित्य एल1 में लगे खास डिवाइस ने शुरू किया अपना काम, सौर हवाओं की करेगा जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 01:35 PM IST

Aditya L1 update: आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) में दो अत्याधुनिक उपकरण सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (एसडब्ल्यूआईएस) और सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (एसटीईपीएस) शामिल हैं।

Aditya L1 update: भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 को लेकर फिर एक खुशखबरी सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि आदित्य एल1 में लगे पेलोड आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने काम करना शुरू कर दिया है और यह सामान्य रूप से काम कर रहा है।

Aditya l1 Mission

आदित्य एल1

इसरो के मुताबिक, इस उपकरण ने सौर पवन आयन, मुख्य रूप से प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक मापा है। बता दें, इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। यह सूर्य के एल1 प्वाइंट तक की यात्रा तय करेगा।

End of Feed